
आंदोलनरत ग्रामीण
कांकेर. Kanker news : कांकेर जिले में चल रहे बेचाघाट आंदोलन की तरह अबूझमाड़ के नारायणपुर के ब्रेहबेड़ा गांव में सड़क निर्माण और कैंप के विरोध में 5 पंचायत के 35 गांव के ग्रामीण 14 दिसंबर से बेमियादी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्रेहबेड़ा के आंदोलन को कांकेर जिले के बेचाघाट आंदोलन के नेतृत्वकर्ता भी समर्थन दे रहे हैं।
अबूझमाड़ के ब्रेहबेड़ा में बेमियादी धरना प्रदर्शन के नेतृत्वकर्ता विजय ध्रुव, रामकुमार उसेंडी, संतू उसेंडी, सन्नूराम ध्रुव, मंगू हिचामी, पुनऊ पोटाई, कमलू हिचामी ने बताया कि अबूझमाड़ के सोनपुर से सड़क निर्माण कार्य चालू किया गया। पुलिस कैंप स्थापना की बात कही जा रही है। इनका कहना है कि हमारे क्षेत्र में सड़क निर्माण की आवश्यकता नहीं है, पुलिस कैंप की जरूरत नहीं है, फिर भी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है, हमारे क्षेत्र में सरकार जो भी काम करना चाहती है, काम करने के पहले ग्रामसभा में चर्चा से सहमति बने तभी आम जनता जो काम की सहमति देते है। वहीं काम सरकार हमारे पांच पंचायत के आश्रित गांवों में हो। हमने सड़क निर्माण और कैंप खोलने की मांग नहीं किया है, फि र भी जबरन सड़क निर्माण कराया जा रहा है। सड़क बनने और कैंप खुलने से हमारे क्षेत्र के लोगों के साथ अत्याचार होगा।
इसलिए है नाराजगी
Kanker news : आंदोलनकारियों का कहना है कि कैंप खुलने से महिलाओं पर अत्याचार होगा। इसलिए हम चाहते हैं कि सड़क निर्माण कार्य बंद किया जाए, शासन प्रशासन कोई भी काम करना चाहता है तो पांचवीं अनुसूची क्षेत्र, पेशा कानून लागू है। इसलिए पहले ग्राम सभा हो। ग्रामसभा में जो भी प्रस्ताव ग्रामीण मिलजुलकर सर्व सम्मति पारित करें उसी पर काम हो। हमारी प्रमुख मांग है कि सड़क निर्माण कार्य बंद किया जाए। पुलिस कैंप स्थापना न किया जाए। यदि शासन प्रशासन जबरन निर्माण कार्य करता है तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
Updated on:
16 Dec 2022 02:03 pm
Published on:
16 Dec 2022 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
