12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज

अखिलेश यादव ने जान से मारने की धमकी देने वाले का फोन नंबर किया साझा, देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उस नंबर से आया मैसेज सार्वजनिक किया जिससे उन्हें धमकी मिली थी।

Google source verification

कन्नौज. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उस नंबर व मैसेज को सार्वजनिक किया जिससे उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इससे पहले कन्नौज में उन्होंने एक सभा में बताया कि उन्हें कुछ समय पहले एक भाजपा नेता ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसका वह जल्द ही खुलासा करेंगे। शाम को सपा अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उस शख्स का मैजेस व नंबर शेयर किया। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “देश की राजनीति व्यक्तिगत धमकियों से होती हुई सार्वजनिक मंचों पर षड्यंत्रकारियों तक को भेजकर राजनेताओं को बदनाम करने की साज़िश के निकृष्टतम दौर से गुजर रही है. लेकिन आज की समझदार जनता सब समझकर सत्ताधारियों के झाँसे में नहीं आनेवाली बल्कि सत्ता का विरोध करनेवालों के साथ खड़ी है।”

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, सभा में घुसा शख्स

इससे पहले कन्नौज में एक शख्स जनसभा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए घुस गया। जिसे सपाईयों ने जमकर पीटा। अखिलेश ने इसी दौरान मैसेज में धमकी की बात कही। और भाजपा पर आरोप लगाया। उक्त वीडियों में देखें आखिर क्या हुआ-