7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, पुतला फूंक कर कहा सामने आ जाए तो सिखा दूं सबक

- रामपुर सांसद Azam Khan पर फूटा महिलाओं का गुस्सा - आजम खान का जलाया पुतला - महिलाओं ने कहा सामने आ जाए तो सिखा दूं सबक

less than 1 minute read
Google source verification
azam khan

आजम खान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, पुतला फूंक कर कहा सामने आ जाए तो सिखा दूं सबक

कन्नौज. यूपी के कन्नौज में महिलाओं का गुस्सा रामपुर के सांसद आजम खान (Azam Khan) पर फूट पड़ा। महिला मोर्चा की तमाम महिलाओं ने आजम खान का पुतला फूंकते हुए उनकी सदस्यता को समाप्त करने की मांग उठाई और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की बात कही।

महिलाओं ने फूंका आजम का पुतला

संसद भवन में महिला स्पीकर के प्रति की गई अभद्र टिपण्णी पर आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। जहां एक ओर सभी सांसद महिलाओं ने उनकी सदस्यता को समाप्त करने की मांग है तो वहीं अब यह मांग संसद से सड़क तक आ गई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा शाक्य की अगुवाई में दर्जनों महिलाओं ने आजम खान का पुतला फूंका। इन महिलाओं ने पुतला फूंकते हुए आजम खान की सदस्यता को समाप्त करने की मांग के साथ इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की भी मांग की।

ये भी पढ़ें:मैं दुनिया का सबसे घृणित व्यक्ति हूं: आजम खान

'आ जाए सामने तो सिखा दूं सबक'

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अरुणा शाक्य ने कहा कि आजम खांन बार-बार महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी करते हैं। आजम खान को महिलाओं से गलत टिप्पणी करना बहुत महंगा पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आजम खान उनके सामने आ जाएं तो इनको ऐसा सबक सिखाएंगी कि जुबान पर गलत बोलना आएगा ही नहीं। आजम खान पिछली सरकार में जो बोलते रहे, वही उनकी आदत अब भी है। आजम खान को महिलाओं से मांगनी चाहिए।