3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सुब्रत पाठक के हार का कारण बताया, बोले- अधिकारी साइकिल, हाथी वाले

Cabinet minister Sanjay Nishad said officers with bicycles and elephants डॉ संजय निषाद ने सुब्रत पाठक के हार का कारण बताया। बोले अधिकारी ऊपर से बीजेपी के दिखाई पड़ते हैं। लेकिन अंदर से साइकिल और हाथी के साथ हैं। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को घर बैठाने की चेतावनी दी।

2 min read
Google source verification
कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सुब्रत पाठक कैसे हारे हैं? अब यह पता चल गया है। अधिकारी बाहर से भाजपा के दिखाई पड़ते हैं और अंदर से हाथी और साइकिल वाले हैं। हाथी और साइकिल के सोच वाले जितने अधिकारी और कर्मचारी हैं सुन लें, नौकरी में नहीं रह पाएंगे, घर चले जाओगे। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद कन्नौज आए थे जहां उन्होंने संविधान अधिकारी यात्रा में भाग लिया इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें 11 में जीत हासिल की। ‌

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय में अवकाश, संत रविदास जयंती पर इन स्कूलों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 'वह' टिकट मांगने वालों में नहीं देने वालों में है। हमने 15 सीटें ली थी जिनमें 11 हारी हुई सीट थी। यहां पर कभी बीजेपी ने जीत हासिल नहीं की थी इनमें से 9 सीटों पर हमने जीत हासिल की। 11 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं।जिन दो सीटों में हार मिली थी। उनमें आपस के ही लोगों ने गलती कर दी।

पिछड़ों दलितों के नाम पर सरकार बनाई फायदा चंगू मंगू को

डॉ संजय निषाद ने कहा कि वह किसी व्यक्ति से लड़ने नहीं आए हैं। वह उसे व्यवस्था से लड़ने आए हैं। जिन्होंने पिछड़ों के नाम पर सरकार तो बनाई। लेकिन सरकार बनने के बाद पिछड़ों की याद नहीं आती है। सरकार में रहते हैं तो चंगू मंगू याद आते हैं। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि चार बार दलितों के नाम पर सरकार बनाई। लेकिन दलितों को ही भूल गए। यहां भी चंगू मंगू भी याद आते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Story Loader