
हिस्ट्रीशीटर के तीन मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सिपाही को शहीद करने वाले हिस्ट्रीशीटर के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। तीन मंजिला घर गिरा दिया गया। हिस्ट्रीशीटर पर आरोप है कि अपराध जगत की कमाई से आलीशान बिल्डिंग खड़ी की गई थी। जिसमें सीसीटीवी भी लगाया गया था। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी बुला ली गई थी। घटना विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के धरनी धीरपुर नगरिया की है।
बीते 26 दिसंबर को बिशनगढ़ थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के घर में दबिस देने गई थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर के नाबालिग बेटे ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली सिपाही सचिन राठी को लगी। जिसकी उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी।सिपाही की मौत के बाद प्रशासन पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ जांच तेज कर दी। आलीशान मकान के आसपास की जगह की पैमाइश की गई। प्रशासन ने मकान को खाली करने का नोटिस भी जारी किया। इसी क्रम में आज प्रशासन ने मकान पर बुलडोजर चला दिया। तीन मंजिला इमारत को जमींदोज कर दिया गया।
जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर और नाबालिग बेटा घायल
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ में मुन्ना यादव और उसके बेटे के पैर में गोली लगी थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बीते शनिवार को दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव को अनौगी जेल में शिफ्ट कर दिया। जबकि उसके नाबालिग बेटे को फर्रुखाबाद के बाल सुधारगृह में रखा गया है।
Updated on:
04 Jan 2024 07:18 pm
Published on:
04 Jan 2024 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
