29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather update: दिखेगा कोहरे का असर, दिवाली में ठंड भी करेगी परेशान, imd का मौसम अपडेट

Imd weather forecast मौसम विभाग में अगले 5 दिनों के तापमान में उतार-चढ़ाव की जानकारी दी है। जानते हैं दीपावली में मौसम कैसा रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
UP weather update: दिखेगा कोहरे का असर, दिवाली में ठंड भी करेगी परेशान, imd का मौसम अपडेट

UP weather update: दिखेगा कोहरे का असर, दिवाली में ठंड भी करेगी परेशान, imd का मौसम अपडेट

UP weather forecast: IMD के अनुसार आने वाले पांच दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री के बीच का उतार चढ़ाव बना रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिन में आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। रात में आसमान के बादलों के कारण तापमान में वृद्धि होगी। कन्नौज के रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। उन्नाव के मौसम में भी परिवर्तन आ रहा है। आज तापमान में एक डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है।

IMD weather forecast: मौसम विभाग के अनुसार आज कन्नौज में पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। मुख्यतः आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा नीतीश कुमार के बयान का चैप्टर समाप्त कर दिया जाए, जानें क्यों

उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर दिशा और परवर्ती हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ‌