15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: अब रोबोट करेगा घुटना और कुल्हा प्रत्यारोपण, आम लोगों को कम खर्च में होगा ऑपरेशन

Robots will perform knee and hip replacement इटावा में एकदिवसीय सैफई ऑर्थोप्लास्टी अपडेट 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली और देश के अन्य भागों से आए डॉक्टरों ने भाग लिया। आयोजन में रोबोटिक सर्जरी और कूल्हा प्रत्यारोपण का लाइव सर्जरी और डेमो दिखाया गया। ‌

2 min read
Google source verification

Robots will perform knee and hip replacement इटावा में एकदिवसीय सैफई ऑर्थोप्लास्टी अपडेट 2025 का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक ऑर्थोपेडिक डॉक्टरों ने भाग लिया। इस मौके पर रोबोटिक सर्जरी के डेमो का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें कुल्हा घुटना प्रत्यारोपण करके दिखाया गया। स्थानीय होटल में आयोजित एकदिवसीय कार्यक्रम में देशभर से आए ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने इसका लाभ उठाया। यश भारती से सम्मानित प्रोफेसर डॉक्टर सीएस यादव ने क्रुशिएट रिटेनिंग तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण के विषय में जानकारी दी। प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर रमाकांत सहित संस्थान के अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Pahalgam attack: मुख्यमंत्री बोले- जाति धर्म पूछ कर बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ा गया

उत्तर प्रदेश के इटावा में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की तरफ से तृतीय सफाई ऑर्थो प्लास्टी अपडेट 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें रोबोटिक सर्जरी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रत्यारोपण प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया। जिसे आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों को आसानी से सस्ते में मिल सकेंगी। दिल्ली एम्स से आए यश भारती सम्मान से सम्मानित डॉक्टर सीएस यादव ने क्रुशिएट रिटेनिंग तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण की सर्जरी की। जिसे लाइव दिखाया गया। डॉ निखिल वलसंगकर ने रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण का डेमो दिखाया।

डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच से कुल्हा का प्रत्यारोपण

डॉक्टर अश्विनी मैचंद ने डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच से कुल्हा का प्रत्यारोपण किया। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफेसर डॉ पीके जैन ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी और प्रत्यारोपण प्रशिक्षण से लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं सस्ते में मिलेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से कम खर्चे में घुटने और कुल्हा का प्रत्यारोपण किया जा रहा है। अब मरीजों को दूसरी जगह जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम में संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर आदेश कुमार, डॉक्टर अंकित मित्तल, डॉक्टर हरीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।