कन्नौज. जिले में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दूल्हे की मौत हो गई। इससे दो घरों की खुशियां मातम में बदल गयीं। दूल्हा बारात जाने से पहले बाजार में कपड़े लेने गया था कि तभी एक पिकअप गाड़ी ने दूल्हा सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि जीजा व एक अन्य को गंभीर चोटें आईं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।