28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj News: शादी के दूसरे दिन आधी रात घर में अचानक मचा कोहराम, दुल्हन की दशा देख रो पड़े लोग

Kannauj News: कन्नौज जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के दूसरे दिन आधी रात को दूल्हे ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बाथरूम से लौटी दुल्हन यह देखकर चीखते-चीखते बेहोश हो गई।

2 min read
Google source verification
Groom Hanged on second day of marriage in Kannauj

कन्नौज में दूल्हे ने लगाई फांसी

Kannauj News: शादी को लेकर जिस घर में खुशियों की शहनाई बजनी चाहिए थी, उस घर में मातम छाया था। एक दिन पहले जो युवती दुल्हन बनकर ससुराल आई थी अब वह बदहवास थी। पल भर में खुशियां तहस-नहस हो गईं। कन्नौज जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के दूसरे दिन आधी रात को दूल्हे ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बाथरूम से लौटी दुल्हन यह देखकर चीखते-चीखते बेहोश हो गई।

शादी को लेकर जिस घर में खुशियों की शहनाई बजनी चाहिए थी, उस घर में मातम छाया था। एक दिन पहले जो युवती दुल्हन बनकर ससुराल आई थी अब वह बदहवास थी। पल भर में खुशियां तहस-नहस हो गईं। मामला कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के मछरया का था। यहां शादी की दूसरी ही रात दूल्हे ने कमरे का दरवाजा बंद कर दुल्हन की चुनरी से फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें: 18 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, अगले 72 घंटे तक 60-70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दुल्हन ने जब पति को फांसी के फंदे पर लटके देखा तो उसकी चीख निकल गई। चीखने चिल्लाने पर परिजन ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और पास के ही अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम मछरया के रहने वाले मनोज यादव (22) पुत्र रामखिलावन की शादी गुरसहायगंज कोतवाली के जशोदा देवीपुरवा निवासी लल्लू यादव की पुत्री गोल्डी के साथ तय हुई थी। 26 मई को बड़ी धूमधाम से बारात पहुंची और शादी कार्यक्रम निपटने के बाद 27 मई को दुल्हन को विदा करा लौट आई। नई दुल्हन के आने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। रविवार देर रात दुल्हन जैसे ही कमरे से बाथरूम के लिए बाहर निकली दूल्हे ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें: 17 की उम्र में अफरोज से बनाए संबंध..अब फिर चाहिए थे नए उम्र के लड़के, किराएदार के साथ समय बिताना चाहती थी सादिया

उसके बाद बेड पर पड़ी दुल्हन की चुनरी से फंदा बना कर छत में लगे कुंडे से फांसी लगा ली। दुल्हन जब वापस कमरे में आई तो दरवाजा बंद था। इसपर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका पति फांसी के फंदे पर झूल रहा था। दुल्हन के चीखने-चिल्लाने पर परिजन कमरे की तरफ दौड़े और आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर मनोज को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।