उत्तर प्रदेश के कन्नौज में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों के शव अलग-अलग पेड़ पर लटके थे। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। लोगों में इस बात की चर्चा है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।