29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather forecast: पूर्वी राजस्थान पर बना चक्रवाती तूफ़ान का प्रभाव, भारी बारिश की अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र है। जिसके कारण कम दबाव का क्षेत्र बना है। पूर्वी राजस्थान में भी हलचल है। जिसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
पूर्वी राजस्थान और बंगाल की खाड़ी में हलचल

भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर पश्चिम और उसे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र है। जिसके कारण कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और इसकी दिशा उत्तर- पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्वी अरब सागर की ओर है। जिसका असर मौसम पर दिखाई पड़ रहा है। आज उन्नाव और कन्नौज में मूसलाधार भारी होने का अलर्ट जारी किया गया है। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री बना हुआ है। तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम मौसम विभाग के अनुसार बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है।

उन्नाव का मौसम

आज 20 सितंबर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही बादल गरजने के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

आज उन्नाव में लग रहा विशाल रोजगार मेला, योग्यता, उम्र सहित अन्य जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें-

यह भी पढ़ें: Unnao news: बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर, कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य पदों के लिए करें आवेदन

कन्नौज का मौसम

आज कन्नौज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूरब और दक्षिण दिशा से आने वाली हवा का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। देर रात भी गरज के साथ बारिश होने की जानकारी दी गई है। तेज हवा भी चल सकती है।

Story Loader