26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईएमडी अलर्ट 4 और 5 जून को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, आकाशीय बिजली की चेतावनी

आईएमडी अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर और उसके आसपास के जिलों में 4 और 5 जून को जोरदार बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है।
2 min read
Google source verification
4 और 5 जून को बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और उसके आसपास के जिलों में 4 और 5 जून को तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिर सकती है। इस दौरान बारिश भी होगी। तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आएगी। सोमवार को कानपुर में 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि .5 मिली मीटर बारिश 24 घंटे में हो सकती है। मंगलवार 3 जून को 61 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। .6 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। जबकि बुधवार 4 जून को 46 प्रतिशत बारिश के साथ 1.1 मिली मीटर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बादल गरजने की भी संभावना है। कन्नौज में भी 4 जून को दोपहर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। ‌

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। बारिश की विशेष संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 2 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 2 जून को आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 22 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा मंगलवार 3 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान‌ में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम का प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 19 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की विशेष संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 4 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर को गरज और चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान झमाझम बारिश भी होगी। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। बुधवार 5 जून का तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच है। 14 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग