7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज: पोस्टमार्टम हाउस के भावुक क्षण, शहीद सिपाही की मंगेतर ने की शव के साथ चलने की जिद

कन्नौज में बदमाशों की गोली से घायल पुलिस जवान की मौत हो गई। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव को कन्नौज रवाना किया गया। शहीद सिपाही की मंगेतर भी एंबुलेंस के साथ जाने की जिद करने लगी।

less than 1 minute read
Google source verification
शहीद सिपाही की मंगेतर ने की शव के साथ चलने की जिद

कानपुर पोस्टमार्टम हाउस का दृश्य

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर के घर से हुई फायरिंग में शहीद हुए सिपाही का शव पुलिस लाइन के लिए रवाना कर दिया गया। जहां शाहिद को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके पहले शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाएगा। जहां शहीद का पोस्टमार्टम हुआ। इस बीच उस समय भावुक क्षण आया। जब शहीद सिपाही की मंगेतर एंबुलेंस में शव के साथ जाने की जिद करने लगी। काफी प्रयासों के बाद उसे दूसरी गाड़ी से ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: कन्नौज: बिकरू कांड होने से बचा, जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे को लगी गोली

बिशुनगढ़ और छिबरामऊ थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव निवासी धरनी धरपुर नगरिया थाना बिशुनगढ़ के घर दबिश देने गई थी। 25 दिसंबर की रात शाम पुलिस पर उसे समय फायरिंग शुरू की गई। जब हिस्ट्रीशीटर को लेकर पुलिस जा रही थी। अशोक यादव का बेटा अभय ने पुलिस पर फायरिंग कर अपने पिता को छुड़ा ले गया। देर रात हुई जवाबी कार्रवाई में अशोक यादव और अभय को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप है।

माहौल गमगीन हुआ

पुलिस फायरिंग में घायल सचिन राठी को उपचार के लिए कानपुर लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को कन्नौज स्थित पुलिस लाइन के लिए रवाना किया गया। इस बीच शहीद सिपाही सचिन राठी की मंगेतर भी एंबुलेंस में साथ जाने की जिद करने लगी। इस दौरान उसकी पुलिसकर्मियों के साथ बहस भी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस मंगेतर को दूसरी गाड़ी से रवाना किया। ‌ पुलिस लाइन में शहीद को सलामी दी जाएगी। ‌