30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला कारागार में कैदियों को भीषण सर्दी से बचाने की होती है विशेष व्यवस्था, जानें क्या कहते हैं जेल अधीक्षक?

Kannauj District Jail Special कन्नौज के जिला कारागार में कुल 528 कैदी हैं। जिन्हें जाड़े से बचाने के लिए जेल प्रशासन व्यवस्था कर रहा है। महिला बैरक और अस्पताल में गर्म पानी के लिए गीज़र लगा हुआ। जानते हैं जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान क्या कहते हैं?

2 min read
Google source verification
कन्नौज जिला कारागार अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान

Kannauj District Jail Special जिला कारागार में सर्दी शुरू होते ही बंदियों के लिए व्यवस्था शुरू हो जाती है। इसके लिए ट्रांसपेरेंट पन्नी के अतिरिक्त कंबल, चाय और गर्म कपड़े की व्यवस्था की जाती है। जिला कारागार में इस समय कुल 528 बंदी हैं। जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल है। जाड़े के मौसम में बंदियों को क्या-क्या सुविधा दी जाती हैं? इस संबंध में जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेल में बंद कैदियों को जाड़े से बचने के लिए जो भी आवश्यकताएं होती है। उन्हें पूरा किया जाता है। महिला बैरक और अस्पताल में गर्म पानी की भी व्यवस्था होती है। इन दोनों स्थानों पर गीजर लगाया गया है। इसके लिए प्रशासन से बजट भी मिलता है। जिला कारागार में पुस्तकालय की स्थापना के भी प्रयास किया जा रहे हैं। ‌

यह भी पढ़ें: राइफल की छीना झपटी बनी जानलेवा, पानी भर रहे 17 वर्षीय किशोर को लगी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के जिला कारागार अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि बंदियों को सर्दी में तीन कंबल दिए जाते हैं। जबकि बूढ़े और कमजोर लोगों को चार से पांच कंबल दिए जाते हैं। सर्दी से बचाने के लिए बैरक में ट्रांसपेरेंट पन्नी लगाई जाती है। जिससे उन पर निगाह रखने के साथ उन्हें सर्दी से बचाया सके। शीतलहर चलने के दौरान अलाव भी जलाने की व्यवस्था की जाती है। बंदियों को गर्म चाय भी दी जाती है। सर्दी बढ़ने पर समाजसेवी संगठनों की तरफ से बंदियों को गर्म कपड़े भी दिलवाए जाते हैं।‌

जिला कारागार में कुल 528 कैदी

जिला कारागार अधीक्षक ने बताया कि कारागार में कुल 528 कैदी हैं। जिनमें 20 महिलाएं है। ‌एक बच्चा भी है। महिला बैरक में गर्म पानी के लिए गीजर लगाया गया है। सर्दी के हिसाब से अस्पताल में दवाइयां की भी व्यवस्था की जाती है। ‌जेल प्रशासन को अलग से बजट भी दिया जाता है। जिससे यह सारी व्यवस्थाएं की जाती है। ठंड बढ़ने पर हर बैरक के सामने एक अलाव जलाया जाएगा। कैदियों के लिए कारागार में लाइब्रेरी भी खुलवाने का प्रयास है।