9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिस्ट्रीशीटर के घर कुर्की की सूचना चस्पा करने गई पुलिस पर फायरिंग, एक सिपाही घायल

हिस्ट्रीशीटर के घर कुर्की की सूचना जसपा करने गई पुलिस पर फायरिंग की गई। जिससे एक सिपाही घायल हो गया। अब गांव को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है। घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
हिस्ट्रीशीटर के घर कुर्की की सूचना चस्पा करने गई पुलिस पर फायरिंग, एक सिपाही घायल

हिस्ट्रीशीटर के घर कुर्की की सूचना चस्पा करने गई पुलिस पर फायरिंग, एक सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर के घर गई पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। जिससे एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। ‌इस बीच अन्य पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर एसपी भारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। चारों तरफ से पुलिस ने गांव को घेर लिया। छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस बड़ा अभियान चला सकती है। मामला बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधीरपुर नगरिया का है।

यह भी पढ़ें: डेढ़ महीने से जेल से भागने की कर रहा था तैयारी, 36 घंटे भी नहीं रहा आजाद, कांस्टेबल भी गिरफ्तार

बिशुनगढ़ और छिबरामऊ थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुन्ना लाल यादव के घर कुर्की की कार्रवाई की सूचना चस्पा करने गई थी। अभी पुलिस पहुंची थी कि मुन्ना यादव के घर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस जब तक सतर्क होती इसके पहले ही एक गोली सिपाही सचिन राठी को लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुए हमले से पुलिस सतर्क हुई और घायल सिपाही को लेकर छिबरामऊ के 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।

गांव को छावनी बनाया गया

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर कई अन्य थानों की भी पुलिस बुला ली गई है। गांव को चारों तरफ से घेर लिया गया है। ‌ पुलिस टीम पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की चर्चा है। ‌

कौन है मुन्ना यादव?

मुन्ना यादव कई मुकदमों का वांछित अभियुक्त है। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। जिसका नाम हिस्ट्रीशीटर की सूची में शामिल है। अदालत से कुर्की का आदेश मिलने के बाद पुलिस नोटिस चस्पा करने गई थी। उसी समय हिस्ट्रीशीटर के घर से उन पर फायरिंग की गई।