
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शादी टूटने के बाद युवती लड़के के घर पहुंच गई। कहा कि युवक से शादी नहीं हुई तो जान दे दूंगी। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। कस्बा मोहल्ला निवासी युवती की शादी ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से तय हुई थी। गोद भराई सहित अन्य रस्में संपन्न हो चुकी थीं। 11 मार्च को शादी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर लड़के और लड़की वालों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।
लड़की पक्ष ने झटके थाने में मुकदमा दर्ज कराया
लड़की वालों ने लड़के पक्ष से बातचीत की। समझौते की कोशिश की, लेकिन लड़के वाले तैयार नहीं हुए। इस पर लड़की पक्ष ने ठठिया थाना में लड़के के खिलाफ तहरीर देखकर मुकदमा दर्ज कराया।
लड़की शादी के लिए लड़की के घर पहुंच गई
मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी लड़की पक्ष शादी के लिए लगातार प्रयास करता रहा। लड़की शादी के लिए लड़के वालों के घर पहुंच गई। शादी करने का दबाव बनाने लगी। इस बीच काफी हंगामा हुआ। लड़की का कहना था कि "शादी तो तुम ही से करूंगी, नहीं तो जान दे दूंगी"। हंगामे की खबर सुन मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आ गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता का प्रयास किया कराया जा रहा है।
Published on:
03 Mar 2023 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
