
कन्नौज लोकसभा सीट : यहां सात बार दौड़ी साइकिल, कमल भी खिला, कभी नहीं चला हाथी
कन्नौज. इत्र और इतिहास की वजह से देश-दुनिया में पहचान रखने वाली कन्नौज संसदीय सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) यूपी की वीवीआईपी सीट के रूप में जानी जाती है। यहां की संकरी गलियों में भले ही राजनीतिक पार्टियों के झंडे-बैनर नजर न आएं, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। राम मनोहर लोहिया और मुलायम से लेकर अखिलेश यादव और डिंपल तक इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। 21 वर्षों से समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा कन्नौज अब भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर है।
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) में अब सिर्फ उंगलियों पर गिनने को दिन बचे हैं। माना जा रहा है कि मार्च के पहले हफ्ते में ही चुनाव आयोग लोक सभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तारीख और शेड्यूल (Lok Sabha Chunav Tarikh aur Schedule) भी जल्द जारी हो सकती है। लोकसभा चुनाव डेट (डेट) की जानकारी लोकसभा की अधिकारिक वेबसाइट loksabha.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से वर्तमान में सांसद हैं। लेकिन पिछले 7 सालों में कन्नौज में उनकी उपस्थिति लगभग नहीं के बराबर रही है। इस दौरान वह करीब एक दर्जन बार अपने संसदीय क्षेत्र आईं, लेकिन उनका आगमन वीवीआईपी ही रहा, जनता उनसे नहीं मिल पाई। इसको देखते हुए जमीनी स्तर की राजनीति के लिहाज से अच्छा रिकॉर्ड नहीं कहा जा सकता है।
2019 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज
कन्नौज से चर्चा अखिलेश यादव के भी चुनाव लड़ने की है, लेकिन डिंपल यादव के चांसेज ज्यादा है। शिवपाल यादव भी मुस्लिम कैंडिडेट उतारने की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी नाम फाइनल नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे सुब्रत पाठक भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं। अमेठी-रायबरेली के एवज में कांग्रेस कन्नौज सीट गठबंधन के लिए छोड़ सकती है। सपा-बसपा गठबंधन की वजह से कन्नौज सीट एक बार फिर सपा के खाते में ही जा सकती है।
सीट का पॉलिटिकल स्कैच (बड़े नाम जो यहां से जीते)
1967- राम मनोहर लोहिया, समयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
1984- शीला दीक्षित, कांग्रेस
1999- मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी
2000, 2004, 2009 (तीन बार)- अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी
2012, 2014 (दो बार)- डिंपल यादव
2014 में वोट प्रतिशत
कुल वोट प्रतिशत- 61.6 फीसदी
डिम्पल यादव को कुल वोट प्रतिशत के 43.9 फीसदी फीसदी वोट मिले थे
दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को कुल वोट प्रतिशत के 42 फीसदी वोट मिले थे
तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी निर्मल तिवारी को 11.5 फीसदी वोट मिले थे
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में शामिल जिले- 02
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में औरैया जिले की बिधूना विधानसभा सीट और कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा सीट शामिल है।
प्रमुख जातीय समीकरण
मुस्लिम- 16 फीसदी
यादव- करीब 16 फीसदी
ब्राह्मण- करीब 15 फीसदी
राजपूत- करीब 10 फीसदी
अन्य- 39 फीसदी
प्रमुख मुद्दे
अनदेखी के कारण इत्र व्यवसाय ठप होने की कगार पर है
आलू किसानों की समस्या
बिजली, सड़क और पानी की समस्या
कन्नौज को पर्यटन स्थल बनाने की मांग
शिक्षा और रोजगार का मुद्दा
कन्नौज में विधानसभा क्षेत्र- 05
छिबरामऊ- अर्चना पांडेय, भाजपा
तिर्वा- कैलाश राजपूत, भाजपा
कन्नौज- अनिल दोहरे, समाजवादी पार्टी
बिधूना- विनय शाक्य, भाजपा
रसूलाबाद- निर्मला शंखवार, भाजपा
फैक्ट फाइल (2014 के अनुसार)
कुल मतदाता : 18,08, 886
पुरुष : 9,94,887
महिला : 7,95,909
कुल आबादी
कुल आबादी- 16,56,616
पुरुष- 8,81,776
महिला- 7,74,840
कन्नौज का मुख्य व्यापार
कन्नौज गुलाब जल, इत्र, और इत्र से बनने वाली अपनी सुगन्धित वस्तुओं के व्यापार के लिए सारे भारत में मशहूर है। यहां की सुगन्धित वस्तुओं का सारे भारत और विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। इसके साथ ही यहां पर आलू की बम्पर खेती होती है।
इतिहास के आइने में कन्नौज
कन्नौज, यूपी के पुराने शहरों में से एक है। शहर का नाम संस्कृत के शब्द 'कान्यकुब्ज' से बना है। कन्नौज जहां राजा हर्षवर्धन के समय भारत वर्ष की राजधानी रही तो आइन-ए-अकबरी के मुताबिक बादशाह अकबर के ज़माने में कन्नौज मुग़ल सल्तनत के मुख्य केन्द्रों में से एक था। इस क्षेत्र का ज़िक्र रामायण में भी मिलता है। महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि भी कन्नौज रही है।
यहां से लें अधिक जानकारी
लोकसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर कन्नौज लोकसभा सीट की हिंदी और अंग्रेजी में भी जानकारी उपलब्ध है। लोकसभा सीट का जानकारी हिंदी में देखने के लिए हिंदी में वेबसाइट loksabhahindi.nic.in देखें और अंग्रेजी में जानकारी के लिए loksabha.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें।
Updated on:
19 Feb 2019 05:03 pm
Published on:
19 Feb 2019 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
