1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj news: पकड़ी गई नकली इंजिन ऑयल बनाने की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

कन्नौज में नकली मोबी ऑयल बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। जहां से भारी मात्रा में नकली मोबाइल भी बरामद हुआ है। मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि स्थानीय दुकानों में इसकी सप्लाई होती है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kannauj news: पकड़ी गई नकली इंजिन ऑयल बनाने की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

Kannauj news: पकड़ी गई नकली इंजिन ऑयल बनाने की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नकली मोबी ऑयल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। जहां पर मोबी ऑयल के क्षेत्र में बड़ी कंपनियों में शुमार के नाम पर आयल का निर्माण होता था। खाद्य सुरक्षा व प्रशासन और पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से मारे गए छापे में भारी मात्रा में नकली तेल बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि नकली मोबी ऑयल की सप्लाई शहर के ऑटो पार्ट्स दुकानों में होती थी। छापा मारने आई टीम ने दुकानों से भी नकली मोबी ऑयल बरामद किया। इसके अतिरिक्त गोदाम से 400 लीटर नकली ऑयल, पैकिंग करने की मशीन, स्टीकर, ढक्कन आदि भी बरामद हुआ है। छापामार टीम ने 3 को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ हो रही है।

छिबरामऊ के कोलियन मोहल्ला निवासी शोभित उपाध्याय पुत्र आनंद उपाध्याय अपने घर में नकली मोबी ऑयल बनाने का कारखाना चला रहा था। जहां दिल्ली से आई टीम ने छापा मारा। यहां पर कैस्ट्रॉल कंपनी का नकली मोबी ऑयल बनाया जाता था। इस दौरान छापामार टीम को कारखाना के साथ गोदाम भी मिला। जहां पर भारी मात्रा में नकली मोबी ऑयल बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त मौके से पैकिंग का सामान भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिंदी मीडियम के प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को उर्दू किताबें, अभिभावकों में आक्रोश

कैस्ट्रॉल कंपनी के अधिकारी ने बताया

कैस्ट्रॉल कंपनी की तरफ से आए रवि सिंह ने बताया कि बीते 3 महीने से शिकायत मिल रही थी कि छिबरामऊ में अवैध नकली मोबी ऑयल बनाया जा रहा है। जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी। छापामार कार्रवाई के बाद नकली मोबी ऑयल बेचने वाले दुकानदारों में भी हड़कंप है। अधिकारियों ने बताया कि नकली ऑयल बेचने वाले दुकानदारों की भी जांच होगी। जिसके बाद कार्रवाई होगी।