
Kannauj news गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी पर हमला, 3 दरोगा सहित 7 पुलिसकर्मी घायल
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गिरफ्तार युवकों को छुड़ाने के लिए समर्थकों ने पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। इस दौरान गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की गई। जिसमें 3 दरोगा सहित साथ पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी गई। जिसके बाद हंगामा करने वाले मौके से भाग निकले। घायल पुलिसकर्मियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति चौकी का है। प्रदेश के उन्नाव जिले से पुलिस टीम कन्नौज गई थी। जहां पर दबिश देकर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात हुई गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक भड़क गए। बड़ी संख्या में युवक मंडी समिति पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी देखते-देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी बीजेपी के समर्थक बताए जाते हैं। इसलिए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है
पुलिस पर हावी हुए अराजक तत्व
पुलिस पर अराजक तत्व को हावी होता दे मामले की जानकारी एसपी को दी गई। एसपी के निर्देश पर तालग्राम, इंदरगढ़, गुरसहायगंज, तिर्वा, ठठिया, सौरिख, छिबरामऊ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वाट, एसओजी टीम को भी मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही एक प्लाटून पीएसी को भी बुला लिया गया।
पुलिस की बढ़ती संख्या को देख भागे हमलावर
पुलिस जवानों की बढ़ती संख्या को देख हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने दरोगा हाकिम सिंह, दरोगा हेमंत कुमार, दरोगा तरुण सिंह, कांस्टेबल रोहित लवानिया, लवी खारी, सुभाष कुमार, नीरज कुमार को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल कराया गया है। हल्का-फुल्का विवाद हुआ था। आगे जो भी कार्रवाई होगी उसकी जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
सपा ने योगी सरकार पर हमला बोला
पुलिस चौकी पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने लिखा है कि भाजपा सांसद ने यह थप्पड़ पुलिस को नहीं बल्कि आपके पूरे विभाग आपके दावों और कानून की व्यवस्था को मारे है। अब यह देखना जरूरी होगा कि आप अपने विभाग के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ खड़े हैं या फिर सांसद के साथ। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ट्वीट को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है।
Published on:
03 Jun 2023 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
