13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज: पूर्व ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तारी पर सियासी उठा पटक, बीजेपी ने अखिलेश यादव पर दागा सवाल

Kannauj Navab Singh Yadav BJP Uttar Pradesh Akhilesh Yadav कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक के लिए और में चर्चा का विषय बना है सपा कह चुकी है कि 5 साल से वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगा है। दूसरी तरफ भाजपा सपा मुखिया से यह सवाल पूछ रही है।

2 min read
Google source verification

Kannauj Navab Singh Yadav BJP Uttar Pradesh Akhilesh Yadav यूपी के कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को लेकर प्रदेश के सियासत में एक बार फिर गर्माहट देखी जा रही है बीजेपी इस मामले में अखिलेश यादव से सवाल पूछ रही है। इस संबंध में अखिलेश यादव के 'एक्स' पर नवाब सिंह यादव के बीच के पोस्ट को भी वायरल किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष कन्नौज ने मीडिया के नाम पत्र वायरल कर बताया है कि नवाब सिंह यादव पिछले 5 साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। अब वह पार्टी के प्राथमिक या सक्रिय सदस्य नहीं है। तमाम स्पष्टीकरण के बाद भी बीजेपी सपा पर हमलावर है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी इस संबंध में बयान दे चुके हैं। उपचुनाव के पहले नवाब सिंह यादव का मामला बीजेपी के लिए बड़ा माध्यम बन सकता है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या के बाद कन्नौज: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का बड़ा बयान, मोइन खान के बाद नवाब यादव, सपा का असली चरित्र

Kannauj Navab Singh Yadav BJP Uttar Pradesh Akhilesh Yadav पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पीआरबी और कन्नौज कोतवाली पुलिस ने 10 और 11 अगस्त की रात को डिग्री कॉलेज से गिरफ्तार किया उसे समय हुआ एक महिला के साथ मौजूद थे। नाबालिक पीड़िता ने बताया कि वह बुआ के साथ नौकरी के लिए कॉलेज गई थी। जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। शिकायत पर पुलिस ने पाक्सो साहित्य अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में लिया है। जहां उससे पूछताछ होगी।

बृजेश पाठक ने कहा उनके डीएनए में गुंडई, अराजकता

Kannauj Navab Singh Yadav BJP Uttar Pradesh Akhilesh Yadav डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बोले कि सपा का डीएनए ही गुंडई, अराजकता और बहू बेटियों की इज्जत को खतरे में डालने वाले लोगों को प्रमोट करने का है। हमारी सरकार इस मामले में सख्त हैं। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी भी नवाब सिंह यादव को लेकर बड़ा हमला कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने इसे 'अयोध्या के बाद कन्नौज' का नाम दिया है।

बीजेपी ने किया सवाल?

Kannauj Navab Singh Yadav BJP Uttar Pradesh Akhilesh Yadav BJP Uttar Pradesh ने अपने फेसबुक पेज पर सवाल किया है कि इस वीडियो के बाद भी क्या डीएनए टेस्ट की मांग करेंगे? जिसमें यह भी लिखा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स (व्यक्ति) सपा मुखिया का करीबी नवाब सिंह यादव है। जिसे कन्नौज में नाबालिग पीड़िता की शिकायत के बाद आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। ऐसे लोगों के संरक्षण का काम पूरी मेहनत से करने वाले सपा मुखिया अब क्यों चुप्पी साधे बैठे हैं?