8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj rape incident latest update: दुष्कर्म पीड़िता की बुआ पुलिस पकड़ से दूर, नवाब सिंह यादव पर प्रशासन सख्त

Kannauj rape incident latest update former block Pramukh कन्नौज में दुष्कर्म का आरोपी पूर्व ब्लाक पर प्रशासन शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दुष्कर्म पीड़िता की बुआ अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद और भी राज सामने आएंगे।

2 min read
Google source verification

Kannauj rape incident latest update former block Pramukh उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुआ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगी है। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है। चल और अचल संपत्तियों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। मामला नाबालिग के साथ दुष्कर्म से जुड़ा है‌। जिसमें बुआ अपनी भतीजी को कॉलेज ले गई थी। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख और बुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: सपा के पूर्व विधायक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे एमपी एमएलए कोर्ट, बोले- इंसाफ होना बाकी है

Kannauj rape incident latest update former block Pramukh 11 और 12 अगस्त की रात को बुआ अपनी नाबालिग भतीजी को लेकर कॉलेज गई थी। कॉलेज से नाबालिग भतीजी ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पिता के दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था जिसमें दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गई। बुआ को भी नामजद किया गया है।

छह टीमें बुआ के पीछे पड़ी

Kannauj rape incident latest update former block Pramukh घटना में शामिल बुआ मौके से फरार हो गई। जिसे गिरफ्तार करने के लिए 6 टीमों को लगाया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अभी भी बुआ से दूर है। दूसरी तरफ रेप के आरोपी नवाब सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। राजस्व विभाग में नवाब सिंह यादव की चल और अचल संपत्तियों की जांच के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।