19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj News:तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Kannauj road accident:कन्नौज के सौरिख में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। मृतक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने घर आया था।

2 min read
Google source verification

सांकेतिक फोटो

Kannauj Accident: कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में रविवार को नादेमऊ रोड पर ग्राम नगला पसा के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के तीन टुकड़े हो गए और उसमें सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे में युवक की मौत

इस हादसे में अमित प्रताप सिंह (27) निवासी बिलंदपुर, थाना सौरिख गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अमित प्रताप सिंह दिल्ली में एक निजी फाइनेंस कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। वह अपने भाई की बेटी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर आए थे। खुशी का यह मौका अचानक मातम में बदल गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

चार लोग घायल, इलाज जारी

हादसे में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में विशाल (22), सुनीता देवी (53), ई-रिक्शा चालक अली हैदर (55) और कन्हैया पाल शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कन्हैया पाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी, चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही सौरिख थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।