10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj weather: मौसम विभाग ने बताया कब से होगी बारिश, जानते हैं जून के बाकी बचे दिनों का मौसम

कन्नौज में मानसून की बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी। गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन से गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं जून महीने के बाकी बचे दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

2 min read
Google source verification
Kannauj weather: मौसम विभाग ने बताया कब से होगी बारिश, जानते हैं जून के बाकी बचे दिनों का मौसम

Kannauj weather: मौसम विभाग ने बताया कब से होगी बारिश, जानते हैं जून के बाकी बचे दिनों का मौसम

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मानसून के इंतजार में आम लोगों की आंखें पथरा गई हैं। तापमान 42 डिग्री के ऊपर चल रहा है। लेकिन इस हफ्ते थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद है। जब रविवार को गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना बताई जा रही है। लेकिन इसके पूर्व आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसका भी असर तापमान में पड़ेगा। लगभग 4 से 5 डिग्री नीचे आने की संभावना है। आइए जानते हैं कब तक बारिश होने की संभावना है और तापमान क्या रहेगा?

आगामी 13 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच में हल्के-फुल्के बादल भी आ सकते हैं गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिसकी गति लगभग 20 किलोमीटर प्रति किलोमीटर रह सकती है।

14 जून बुधवार का मौसम

अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया। हवा की गति लगभग 21 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

15 जून का मौसम

गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बीच-बीच में बादल का भी आना-जाना बना रहेगा। गर्म हवा भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

16 जून का मौसम

शुक्रवार के दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जब 40 डिग्री से नीचे 39 डिग्री का अधिकतम तापमान रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों के कारण तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिम क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर भी दिखाई पड़ेगा।

17 जून का मौसम

अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम को गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

18 जून का मौसम

रविवार को तापमान में लगभग 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। जब अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। रात को गरज के साथ आंधी पानी की जानकारी मिल रही है।

19 जून से 26 जून के बीच का मौसम

19 जून से 26 जून तक लगातार बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक गिर सकता है।