4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Kannauj Weather Prediction: 18 सितंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जाने इस हफ्ते का मौसम

Kannauj Weather Prediction Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने 21 सितंबर शनिवार तक के लिए मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। ‌इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। 18 सितंबर को अचानक मौसम में परिवर्तन आएगा और झमाझम बारिश होने की चेतावनी दी गई है। ‌

2 min read
Google source verification

Kannauj Weather Prediction Heavy Rain Alert: आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 17 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस हफ्ते बुधवार 18 सितंबर को झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस हफ्ते तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। सोमवार 16 सितंबर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चल सकती हैं। रात में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कन्नौज में कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम?

17 सितंबर मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बुधवार 18 सितंबर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को झमाझम बारिश हो सकती है। 64 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 13 मिली लीटर बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 19 सितंबर से शनिवार के बीज का मौसम

19 सितंबर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। गुरुवार से बारिश की संभावना कम होते चली जाएगी। 20 सितंबर शुक्रवार का तापमान 26 डिग्री और 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 21 सितंबर शनिवार को तापमान 27 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि रविवार का तापमान 27 डिग्री से लेकर 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।