Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज मौसम अपडेट: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 14 डिग्री का अंतर, रात में होगी ठंड

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पुर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आसमान साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। दिन में तेज धूप निकलेगी। लेकिन रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। कन्नौज में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

2 min read
Google source verification
दिन और रात के मौसम में काफी अंतर

मौसम विभाग में अगले पांच दिनों के मौसम के विषय में पुर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कन्नौज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। लेकिन अधिकतम अभी भी 34 डिग्री बना हुआ है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर 14 डिग्री का है। दिन में गर्मी और रात में लोगों को ठंडी हवाओं का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा‌। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- मदरसे नकली नोट छापने के लिए नहीं, 513 दे चुके हलफनामा

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 24 अक्टूबर के दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर उत्तर दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है रात में भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 25 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर असर डालेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।