
Kannauj Shoot-Out: हिस्ट्रीशीटर को जेल ले जाते समय मेडिकल कालेज में उसने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर हत्या करने की आशंका जताई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उसका डर साफ दिखाई दे रहा है।
मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था पूरा परिवार
आपको बता दें कि अशोक यादव उर्फ मुन्ना, उसकी पत्नी और पूर्व प्रधान श्यामा देवी और नाबालिग बेटे ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी गोली में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर मुन्ना और उसके बेटे को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था। दोनों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था।
शनिवार सुबह मेडिकल कालेज से दोनों को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस दोनों को रात में मेडिकल कालेज से निकालना चाहती थी।
बेटे को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह
पुलिस अधिकारियों की कड़ी सुरक्षा के बीच हिस्ट्रीशीटर को जिला जेल अनौगी रात करीब नौ बजे पहुंचे और जेल में दाखिल करने के बाद पुलिस टीम नाबालिग बेटे को लेकर बाल संप्रेक्षण गृह, फर्रुखाबाद लेकर रवाना हो गई।
सता रहा था एनकाउंटर का डर
जेल भेजे जाते समय हिस्ट्रीशीटर मुन्ना ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसकी हत्या की जा सकती है। वह चीख-चीख कर बोल रहा था कि ‘ जेल नाहीं जे लैइ जइयें, देख लियो। भगो भओ दिखइयें। भगो भओ दूबां को भगोड़ा है, मार दिया। 22 साल हो गईं एक जगह बैठे हमैं न्याय नाहीं मिल पाओ, जो न्याय चाहत हते वो नहीं मुझे मिल पाया। भैया कोई न्याय नाहीं है। अब गलती जो..... कैसे गोली लगी। किसनै मारी। कैमरा लगे हैं। वौ तौ सब सामने आए जइये हमाओ तौ योगी से न्याओ है। .’
हिस्ट्रीशीटर मुन्ना को जेल भेज दिया गया है। मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। - एसपी अमित कुमार आनंद
Published on:
1 Jan 2024, 1:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.