
लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुब्रत पाठक को भारी अंतर से हराया। इसके साथ ही 2019 में डिंपल यादव की हार का बदला भी ले लिया। यह सीट समाजवादी पार्टी के लिए पारिवारिक सीट मानी जाती है।
समाचार लिखे जाने तक हो रही गिनती में अखिलेश यादव ने बीजेपी के सुब्रत पाठक पर निर्णय बढ़त बना ली है। अखिलेश यादव को 640207 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिबंध भारतीय जनता पार्टी के सुब्रत पाठक को 470131 मत प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी के इमरान बिन जफर को 81471 वोट मिला है।
1214285 मतों में इन्हें भी हिस्सा मिला
अन्य प्रत्याशियों में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के आलोक वर्मा को 4484, निर्दलीय ललित कुमारी को 3262, सिनोद कुमार को 1732, राज कठेरिया को 1463, भानु प्रताप सिंह दोहरे को 1430, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के सुरेंद्र कुमार को 1141, यादवेंद्र किशोर को 1061, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के सुभाष चंद्र को 799, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुनील को 738, भारतीय कृषक दल के प्रमोद कुमार यादव को 557, पुरुषोत्तम तिवारी को 541, इरफान अली को 463 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि 'इनमें से कोई नहीं' यानी 'नोट' को 4805 वोट मिले हैं। उक्त आंकड़े 1214285 मतों की गिनती का है। अखिलेश यादव ने अपने निकटतम प्रतिबंध बीजेपी के सुब्रत पाठक से 170139 वोटो की बढ़त बना ली है।
Published on:
04 Jun 2024 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
