2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी ने पंचायत में किया वादा नहीं करेंगे परेशान, दूसरे दिन युवती और खुद को मार ली गोली, मचा कोहराम

Tragic end of love कन्नौज में एक युवक ने युवती के कनपटी में लाइसेंसी बंदूक सटाकर गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

2 min read
Google source verification
युवक और युवती की फाइल फोटो, बंदूक को देखती पुलिस जिससे की गई हत्या (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब और फोटो)

फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब और X फोटो

Tragic end of love कन्नौज में सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर एक युवती को लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। गोली लगते हैं युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवक मौके से भाग गया और थोड़ी दूर पर जाकर खुद को भी गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आने जाने वाले रास्ते में युवक की चप्पल और युवक केशव के पास लाइसेंसी बंदूक मिली। पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना सौरिख थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: उत्तर मध्य रेलवे का पावर ब्लॉक: शताब्दी सहित 13 गाड़ियां प्रभावित, चार निरस्त, दो का संचालन कानपुर से

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया। जब 22 वर्षीय दीप्ति पुत्री अशोक को 25 वर्षीय देवांश पुत्र महिपाल सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। घटना के समय दीप्ति छत पर सो रही थी। इस समय देवांश अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा और दीप्ति के सर पर सटाकर गोली मार दी। वहां से भाग कर देवांश तालाब किनारे पहुंचा। यहीं पर उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन छत पर पहुंचे तो वहां पर दीप्ति खून से लथपथ मिली।

22 जून को हुई थी

अशोक ने बताया कि कल 22 जून को पंचायत हुई थी। जिसमें देवांश ने कहा था कि वह दीप्ति को परेशान नहीं करेगा। अशोक ने बताया कि दीप्ति की शादी तय हो गई थी। जिससे देवांश नाराज हो गया। वह दीप्ति के होने वाले पति के पास पहुंच गया और धमकी दिया कि तुम दीप्ति से शादी ना करो। नहीं तो बहुत बुरा होगा। इस बात की जानकारी दीप्ति के घर वालों को हुई तो उन्होंने पंचायत बुलाई। जिसमें देवांश ने वादा किया था कि अब दीप्ति को परेशान नहीं करेगा। लेकिन देवांश के मन में कुछ और ही चल रहा था। उसने दीप्ति की हत्या कर खुद भी मौत के गले लगा लिया।

एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार और एएसपी अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader