
Weather news update मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में 15 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 4 मार्च का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। जो बढ़ते-बढ़ते 12 और 13 मार्च को 36 डिग्री पहुंच जाएगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम में उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 5 मार्च का तापमान 13 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार 6 मार्च को 11 से 28 डिग्री, शुक्रवार 7 मार्च को 12 से 31, शनिवार 8 मार्च को 13 से 32 डिग्री, रविवार 9 मार्च को 14 से 32 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है।
10 मार्च सोमवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि 11 मार्च मंगलवार का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री और बुधवार 12 मार्च का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। इन दिनों में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
03 Mar 2025 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
