21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूल भरी आंधी के साथ भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री के पास

मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification

आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस बीच तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है।‌ सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर रहेगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।‌ आसमान में बादल छाए रहेंगे। कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 13 मई का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: शुभम द्विवेदी की पत्नी-पिता का बयान, बोले-आतंकी हमले को नष्ट करना छोटी बात नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आज 12 मई की रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है‌। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ‌

कैसा रहेगा कन्नौज में 13 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌