12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहू पैर छूने को झुकती थी तो अश्लील हरकत करते थे आधार बाबा

आगरा के विख्यात आधार चैतन्य बाबा पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली बहू कन्नौज की रहने वाली है

3 min read
Google source verification
adhar baba, adhar chaitnya baba, vijay adhar,  puja yadav, kannauj news, agra news, shivpal singh yadav, kannauj DM ravindra kumar

कन्नौज. गुरसहायगंज की पूजा यादव की तीन साल पहले शादी हुई तो वह चहक रही थी। सूबे में सपा की सरकार थी और सरकार के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रिश्ता तय कराया था। पूजा आगरा के हाई-प्रोफाइल आधार बाबा के परिवार की बहू बनने वाली थी। शादी के बाद कुछ दिन तो सब कुछ दुुरस्त रहा, फिर आधार बाबा उसके जिस्म पर गलत निगाह रखने लगा। परिवार की परंपरा के मुताबिक, पूजा रोजाना सुबह उठकर बाबा के चरण स्पर्श करने जाती थी। पूजा का आरोप है कि जैसे ही वह पैर छूने के लिए झुकती थी, आधार बाबा उसके साथ अश्लीलता करने लगता था। निजी अंगों पर हाथ फेरने का विरोध किया तो आधार बाबा ने जबरन शारीरिक शोषण किया और दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। पूजा ने न्याय के लिए कन्नौज पुलिस से गुहार लगाई है, लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला।


आधार बाबा की लात से तीन माह का गर्भ गिर गया


पूजा का कहना है कि आगरा में आधार बाबा के बेटे विजय आधार चैतन्य से ब्याह के बाद वह खुश थी। शादी के करीब दो साल बाद एक दिन आधार बाबा ने सुबह पैर छूने के दौरान उसके नाजुक अंग पर हाथ लगा दिया। पूजा ने इसे सामान्य गलती मानकर नजरअंदाज किया तो बाबा की हरकत अगले दिन बढ़ गई। इसके बाद पूजा ने लोक-लाज के चलते शिकायत करने से परहेज किया और दूर से पैर छूने के प्रयास किया तो आधार बाबा ने करीब आकर रिवाज के मुताबिक पैर छूने का हुक्म सुना दिया। संकोच में पूजा करीब गई तो बाबा ने अश्लीलता की हद को पार करते हुए पूजा के साथ गलत काम करना चाहा। पूजा के मुताबिक, उसने विरोध किया तो आधार बाबा ने 60 लाख रुपए दहेज का इंतजाम करने अथवा मर्जी को पूरा करने की शर्त रखकर परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आए दिन पूजा के साथ मारपीट होने लगी। पति ने भी पूजा का साथ देने से इंकार कर दिया। एक दिन आधार बाबा ने फिर अश्लीलता करना शुरू किया तो पूजा ने विरोध किया। इसके बाद पूरे परिवार ेने उसे जमकर पीटा। आधार बाबा की लात पेट में लगने से उसका तीन माह का गर्भ भी गिय गया।


बाबा के प्रभाव में पुलिस ने शिकायत को रद्दी में डाला

आधार बाबा की हरकत और मारपीट से परेशान होकर पूजा अपने मायके यानी कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली के निकौवनपुर्वा गांव लौट आई। पूजा ने न्याय के लिए गुरसहायगंज कोतवाली में गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पिछले महीने कन्नौज के एसपी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। एसपी ने न्याय का भरोसा दिया, लेकिन हुआ कुछ नहीं। ऐसे में पूजा ने अब डीएम रविंद्र कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। पूजा का कहना है कि ससुर ने तमंचे के बल पर जबरन तलाक दिलाने के बाद उसे घर से निकालकर भगा दिया है। डीएम ने कन्नौज के एसपी के पास पूजा की शिकायत को भेजकर जरूरी कार्रवाई और जांच के लिए कहा है।


शिवपाल सिंह यादव हुए थे शादी में शामिल

गौरतलब है कि आगरा के प्रसिद्ध आधार चैतन्य बाबा और सपा के कद्दावर नेता तथा पिछली सरकार में ताकतवर मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी संबंध हैं। चर्चा है कि आधार बाबा के बेटे विजय आधार चैतन्य से पूजा की शादी शिवपाल सिंह ने तय कराई थी। पूजा की शादी में खुद शिवपाल भी शामिल हुए थे। पूजा के पिता विनय यादव का कहना है कि आगरा में आधार बाबा के प्रभाव के कारण सुनवाई नहीं हुई तो पूजा ने कन्नौज पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन यहां भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। डीएम रविंद्र कुमार का कहना है मामला संज्ञान में आया है। स्थानीय पुलिस और आगरा पुलिस से से जांच करने को कहा गया है।