इस जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में खुद शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संगठन हित में कार्य करने की नसीहत दी और प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते नजर आए। इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे, दीपू त्रिपाठी, पियूष चौहान, आनन्द शुक्ला, ज्ञानेन्द्र यादव, अवनीश यादव, अंकित यादव, सोनू यादव, सूरज चौहान, हवलदार यादव, दलगंजन सिंह यादव समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीपीएफ चेयरमैन और शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को माला उनका पहनाकर स्वागत किया।