
फोटो सोर्स कन्नौज पुलिस
SP leader made the rape victim video viral कन्नौज में सपा नेता के खिलाफ नव हिंदू सभा ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। जिसने सोशल मीडिया पर पीड़िता का वीडियो वायरल कर दिया है। जिससे कि उसकी पहचान सार्वजनिक हो गई है। जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। ऐसे में पीड़िता का वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। एसपी ने साइबर सेल से जांच कराने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला तिर्वा क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में सपा नेता अनिल पाल ने रेप पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के खिलाफ है। इस संबंध में नव हिंदू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम बाजपेई ने तिर्वा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी से इस संबंध में मुलाकात की और वीडियो वायरल करने के संबंध में उन्हें जानकारी दी।
नव हिंदू सभा ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार को अनिल पाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया गया है कि सपा नेता ने अपने सोशल अकाउंट से रेप करता का वीडियो वायरल किया है। जिससे उसकी पहचान सार्वजनिक हो गई है। जिसका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ। इसके बाद अनिल पाल ने वीडियो को हटा दिया।
नव हिंदू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ कार्य किया है। जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हुई है और अब पूरा परिवार शर्मिंदा है। नव हिंदू सभा के शिकायती पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
09 Jun 2025 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
