
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को लेकर खोला बड़ा राज, कहा- इस बात से रहें सतर्क
कन्नौज. कन्नौज में सपा की तरफ हुए किसान सम्मेलन ने सपा के सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा को लेकर एक बड़ा राज खोला। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग 2019 लोकसभा चुनाव से पहले सतर्क रहे क्योंकि भाजपा ने आरएसएस के कुछ लोगाें को बीएलओ के पदाें पर बैठा दिया है। वह आरएसएस एजेंट के रूप में कार्यकर्ताओं के वोट काटने में जुटे हैं। सपा कार्यकर्ता सतर्क हो जाएं और बीएलओ के पास जाकर अपना वोट चेक करें।
आरएसएस के लोग बने बीएलओ
कन्नौज के इंदरगढ़ तिराहे पर आयोजित किसान सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उपचुनाव के नतीजों से बौखलाई भाजपा सरकार अब आरएसएस के लोगाें को बीएलओ बनाकर सपा कार्यकर्ताओं के वोट कटवाने में जुटी है। उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार ने सपा मुखिया का बंगला खाली कराया। इससे मन नहीं भरा तो टोटी चोरी का आरोप लगा दिया। कहा, कैराना उपचुनाव में भाजपा सरकार ने 384 काउंटिंग मशीनों में खराबी करा दी। चार घंटे तक मशीन खराब रही।
पूंजीपतियों की सरकार
उन्होंने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा शासन में किसान दुखी है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा। इस शासनकाल में आलू सस्ता है और बालू मंहगी है। कुछ माह पूर्व लखनऊ की सड़कों पर फेंके गए आलू कांड का जिक्र करते हुए कहा कि आलू का सही दाम न मिला तो किसानों ने आलू फेंक दिया। फिर भी सरकार ने किसानों की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में बालू सस्ती थी और आलू महंगा। क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हैं। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही हैै। कैराना और फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार उसकी विफलता को बताती है।
Published on:
28 Jun 2018 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
