6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में नौ बजे तक 11.67% मतदान, सीतापुर में सबसे अधिक हुई वोटिंग

UP Lok Sabha Phase 4 Election: यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.67% मतदान हुआ। इस दौरान सबसे कम मतदान शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर हुआ है।

2 min read
Google source verification
UP Lok Sabha Phase 4 Election

UP Lok Sabha Phase 4 Election

UP Lok Sabha Phase 4 Election: यूपी की 13 सीटों पर आज यानी 13 मई को सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में 130 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह नौ बजे तक उत्तर प्रदेश में 11.67 फीसदी मतदान हुआ है, जिसमें सबसे ज्यादा सीतापुर में तो सबसे कम शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई है।

यूपी में नौ बजे तक 11.67 फीसदी मतदान(UP Lok Sabha Phase 4 Election)

अकबरपुर लोकसभा सीट पर 12.16 फीसदी मतदान

इटावा लोकसभा सीट पर 7.06 प्रतिशत वोटिंग

उन्नाव सीट पर 11.85 फीसदी मतदान

कन्नौज लोकसभा सीट पर 14.23 प्रतिशत वोटिंग

कानपुर लोकसभा सीट पर 7.84 फीसदी मतदान

खीरी लोकसभा सीट पर 12.21 प्रतिशत वोटिंग

धौरहरा लोकसभा सीट पर 13.96 फीसदी मतदान

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर 13.15 प्रतिशत वोटिंग

बहराइच लोकसभा सीट पर 14.04 फीसदी मतदान

मिश्रिख लोकसभा सीट पर 12.92 प्रतिशत वोटिंग

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 5.94 फीसदी मतदान

सीतापुर लोकसभा सीट पर 14.28 प्रतिशत वोटिंग

हरदोई लोकसभा सीट पर 13.17 फीसदी मतदान

यह भी पढ़ें: सीतापुर हत्याकांड में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

1.19 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती(UP Lok Sabha Phase 4 Election)

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर आज यानी 13 मई को होने वाले मतदान में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस के 1.19 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पीएसी की 44 और सीएपीएफ की 239 कंपनियां लगाई गई हैं।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया, “13 सीटों पर होने वाले मतदान में 8209 निरीक्षक और उप निरीक्षकों की तैनाती की गई है। 65,500 मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। होमगार्ड के 45976 जवान, 10788 ग्राम चौकीदार व 915 पीआरडी के जवानों को भी चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है। खीरी और बहराइच की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 नाके, इटावा की सीमा पर पांच और 13 जिलों में 340 नाकों के अलावा प्रदेश में 2192 नाके लगाए गए हैं। फ्लाइंग स्क्वायड की 525 टीमें, एसएसटी की 465 व क्यूआरटी की 51 टीमों को लगातार निगरानी के लिए तैनात किया गया है।”