14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP के मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू का भीषण एक्सीडेंट, आगरा एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार

कन्नौज से एक बड़ी खबर आ रही है, यहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया है। दोनो की हालत गंभीर है, उन्हें PGI लखनऊ लाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

कन्नौज से एक बड़ी खबर आ रही है, कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार एक्सीडेंट में यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी के बेटा और बहू घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस हादसे में नंदी की बहू की नाक पर गंभीर चोट आई है। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को प्राइवेट गाड़ी से लखनऊ भेज दिया गया है।

आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू डॉ. कनिष्का कार पर सवार होकर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। कार में पति-पत्नी ही मौजूद थे। जैसे ही उनकी कार तिर्वा थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या-194 पर पहुंची। तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। फिर पलट गई।कार एक्सीडेंट में एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर पर लगे बिजली के 3 खम्बे भी क्षतिग्रस्त हो गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही डीएम सुभ्रान्त कुमार शुक्ला घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां से दोनों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां दोनों का इलाज करने के बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

कश्मीर में अभी 11 जुलाई को हुई थी शादी

मालूम हो कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और प्रयागराज शहर में लगातार दो बार मेयर रही अभिलाषा गुप्ता नंदी के बेटे अभिषेक गुप्ता की शादी 11 जुलाई को कृष्णिका के साथ हुई थी।शादी कश्मीर के श्रीनगर में डल झील की वादियों में आयोजित की गई थी। 21 जुलाई को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के घर आयोजित शादी समारोह में सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत राम देव बाबा दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।