13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather forecast: पश्चिम दिशा से आने वाली हवा से मौसम प्रभावित, जानें अपने शहर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम दिशा से आने वाले हवाएं वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक सिद्ध होंगी।‌ आसमान साफ रहेगा। बारिश के संबंध में भी यह जानकारी दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
UP weather forecast: पश्चिम दिशा से आने वाली हवा से मौसम प्रभावित, जानें अपने शहर का मौसम

UP weather forecast: पश्चिम दिशा से आने वाली हवा से मौसम प्रभावित, जानें अपने शहर का मौसम

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर ने बताया है कि आज मौसम में पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। कानपुर मंडल के जिलों में आसमान साफ रहेगा। धुंध और प्रदूषण से भी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का प्रभाव मौसम पर पड़ेगा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कन्नौज में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर-पूर्व और परवर्ती हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग किशोरी को भाग ले गये दो मुस्लिम युवक, 17 दिनों बाद किया वापस, नहीं हुई कार्रवाई

कन्नौज का मौसम मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌ बारिश की कोई संभावना नहीं है।