
Weather forecast
उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कन्नौज में बंगाल की खाड़ी व पश्चिमी क्षेत्र में हो रही समुद्री हलचल का असर दिखाई पड़ रहा है। आज दिन में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है। तेज हवा भी चलने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने के संबंध में भी चेतावनी दी गई है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। कन्नौज और उन्नाव दोनों ही जिलों की अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।
उन्नाव का मौसम
उन्नाव में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। कल के मुकाबले आज अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। दिन में गरज के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी दी गई है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। दिन में 87% बारिश होने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बारिश होने की भी संभावना है। बारिश का अनुमान 20% है।
कन्नौज का मौसम
आज गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। लेकिन तापमान में वृद्धि नजर आ रही है। 83% बारिश होने का अनुमान है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 22% बारिश होने का अनुमान है।
Published on:
14 Sept 2023 07:33 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
