
Weather update, Temperature higher than normal, bright sunshine likely आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहेगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात आसमान साफ रहेगा। मंगलवार 1 अप्रैल को भी आसमान साफ रहेगा। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 1 अप्रैल को कन्नौज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
Published on:
31 Mar 2025 10:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
