
पश्चिमी विक्षोभ का असर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कन्नौज के मौसम में आज पश्चिम क्षेत्र के समुद्र में हो रही हलचल का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। उन्नाव का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। जबकि कन्नौज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया है।
आज के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो रही है। जो 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
कन्नौज में आज का मौसम
आज बुधवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार बूंदाबांदी हो सकती है।
Published on:
13 Sept 2023 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
