
जोगेंद्र प्रसाद बने पुलिस महानिरीक्षक कानपुर
उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में आईपीएस अफसर का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र भी शामिल है। प्रशांत कुमार द्वितीय पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन बनाया गया है। उनकी जगह पर पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र योगेंद्र कुमार को भेजा गया है। कुल 18 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं। जिसमें रेलवे, रायबरेली, कासगंज, बदायूं, चित्रकूट, श्रावस्ती सहित अन्य जिलों के एसपी भी शामिल है।
शासन ने आईपीएस अधिकारियों के संबंध में जो पत्र जारी किया है। उसके अनुसार अभिषेक कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक रायबरेली बनाया गया है। जबकि अर्पणा रजत कौशिक को पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक कासगंज बनाया गया है।
देखें पूरी सूची
अखिलेश कुमार चौरसिया को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। इसी प्रकार अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया एस आनंद को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ, एसपी बदायूं डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक रेलवे देवरंजन वर्मा को पुलिस अधीक्षक बलिया, पुलिस अधीक्षक एटीएस अभिषेक सिंह को एसपी मुजफ्फरनगर भेजा गया है।
अभिषेक कुमार अग्रवाल एसपी रायबरेली
स्थानांतरण सूची के अनुसार पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन को अलीगढ़, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला को पुलिस अधीक्षक बहराइच बनाया गया है। जबकि पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक रेलवे, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक रायबरेली बनाया गया है।
बदायूं एसपी का भी स्थानांतरण
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती प्राची सिंह को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरव दीक्षित को पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, एसपी रायबरेली आलोक प्रियदर्शी को पुलिस अधीक्षक बदायूं, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अरुण कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से घनश्याम को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती बनाया गया है।
Published on:
05 Jan 2024 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
