
बनेंगे 2160 पीएमएवाई फ्लैट, 142 करोड़ का बजट सुनिश्चित
कानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे फाइनेंशियल ईयर को हासिल करने के लिए केडीए ने तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में केडीए ने जीटी रोड इलाहाबाद हाई-वे के एक तरफ स्थित उचटी में पीएमएवाई फ्लैट बनाने की योजना बनाई है. फिलहाल यहां 2160 पीएमएवाई फ्लैट का प्रोजेक्ट बनाया गया है, जो कि 142.60 करोड़ का है. इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी केडीए ने तैयार कर शासन को भेज दी है.
ऐसा है लक्ष्य
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फाइनेंशियल ईयर 2017-18 के लिए शासन ने केडीए को 10 हजार मकानों का टारगेट दिया था. केडीए ने इस टारगेट को हासिल कर लिया है. महावीर नगर एक्सटेंशन, सकरापुर, जान्हवी-भागीरथी और रामगंगा इंक्लेव में 10032 फ्लैट बनाए जा रहे हैं. वहीं दूसरे फाइनेंशियल ईयर के लिए केडीए को 15 हजार फ्लैट्स का टारगेट मिला है.
भेजी ऐसी रिपोर्ट
फाइनेंशियल ईयर 2018-19 के लिए केडीए को 15 हजार फ्लैट्स का टारगेट मिला है. इस टारगेट को हासिल करने के लिए केडीए का प्रॉपर्टी और इंजीनियरिंग सेक्शन जमीन तलाशने में लगा है. इसी कड़ी में केडीए उचटी, पनकी, जवाहरपुरम, बिनगवां, मछरिया, कुलगांव आदि में जमीन चिंहित की है. पिछले दिनों केडीए ने उचटी में चिंहित की गई जमीन के आसपास स्थित अवैध कब्जे ध्वस्त किए थे. यह जमीन 56,550 स्क्वॉयर मीटर है.
ऐसी की है तैयारी
केडीए ने खाली कराई गई जमीन को मिलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट बनाने की तैयारी की है. इसमें 2160 पीएमएवाई फ्लैट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है. इस प्रोजेक्ट पर 142.6072 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. केडीए ऑफिसर्स के मुताबिक यह डीपीआर शासन डायरेक्टर आवास बन्धु को भेज दिया है. जिससे एडमिनिस्ट्रेटिव व फाइनेंशियल अप्रूवल मिलते ही टेंडर प्रॉसेस शुरू हो सके. एक बार फिर याद दिला दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फाइनेंशियल ईयर 2017-18 के लिए शासन ने केडीए को 10 हजार मकानों का टारगेट दिया था. केडीए ने इस टारगेट को हासिल कर लिया है.
Published on:
21 Sep 2018, 3:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.