15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्य आरक्षी के पुत्र ने सिविल सेवा परीक्षा में प्राप्त किया 296वीं रैंक, पुलिस कमिश्नर ने खिलाई मिठाई

कानपुर कमिश्नरेट में मुख्य आरक्षी के पुत्र को सिविल सेवा परीक्षा में बड़ी सफलता हाथ लगी। जिससे घर के साथ विभाग में भी खुशी की लहर है। आज मुख्य आरक्षी ने अपने पुत्र के साथ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी के पुत्र ने सिविल सेवा परीक्षा में 296वीं रैंक प्राप्त किया। पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के साथ घर में भी खुशी का माहौल है। आज मुख्य आरक्षी ने अपने पुत्र के साथ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने मुख्य आरक्षी और उनके पुत्र का मुंह मीठा कराया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पुलिस कमिश्नर के सोशल मीडिया 'X' पर इसकी जानकारी शेयर की गई है।

यह भी पढ़ें: एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

कानपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के बिल्हौर थाना में तैनात मुख्य आरक्षी संजय दुबे के पुत्र विशाल दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा में 296वीं रैंक प्राप्त की। जिस घर में खुशियों का माहौल है। संजय दुबे ने आज अपने पुत्र विशाल दुबे के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

पुलिस कमिश्नर ने शुभकामनाएं दी

इस मौके पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने विशाल दुबे और उनके पिता मुख्य आरक्षी संजय दुबे का मुंह मीठा कराया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता ने आपके परिवार, कमिश्नरेट कानपुर पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस को गौरवान्वित किया है। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।