
कानपुर देहात. दलित युवती व महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात में और सामने आया है। जिसमें एक दलित युवती जो लोगों को इंसाफ दिलाने का कसीदा सीखने के लिए सपने सजाकर वकील के पास गई थी लेकिन आज खुद न्याय के दर पर पहुंच गई है। युवती ने एक अधिवक्ता पर गभीर आरोप लगाया है कि एक अधिवक्ता ने उसकी अस्मत लूटी है।
पुलिस ने अधिवक्ता को नहीं किया गिरफ्तार
दरअसल दलित युवती पढ़ाई के बाद कोर्ट में प्रैक्टिस करना चाहती थी। लिहाज़ा उस दलित युवती ने वकील साहब से संपर्क किया और वकालत सीखने की बात कही। दलित युवती का आरोप है कि वकील साहब ने उसे कोर्ट में बना अपना चैंबर दिखाया फिर न्यायालय में घुमाया और अपना रसूख दिखाया। फिर बातचीत करने के बाद मीटिंग करने के बहाने उस दलित युवती को एक होटल में ले गए। युवती अधिवक्ता के भरोसे होटल में पहुंच तो गई लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि नौबत उसकी आबरू पर आ जाएगी। होटल में पहुंचने के बाद अधिवक्ता ने बंद कमरे में उसकी अस्मत लूट ली। वहीं युवती की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिस ने अभी तक अधिवक्ता को गिरफ्तार नहीं किया है।
दलित युवती वकालत सीखना चाहती थी
कसूर इतना था कि वह वकालत करना चाहती थी, वह वकील बनकर समाज में प्रताड़ित लोगो के लिए लड़कर उन्हें इन्साफ दिलाने का रास्ता अपनाना चाहती थी लेकिन वकालत सीखने से पहले ही एक वकील ने उस दलित युवती के ख्वाबो पर ग्रहण लगा दिया। दरअसल भोगनीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित युवती वकालत सीखना चाहती थी। लिहाज़ा उसने किसी अच्छे वकील के अंडर में रहकर वकालत सीखने के लिए जानकारी की तो फिर उसने अधिवक्ता सौरभ यादव से संपर्क किया। अधिवक्ता सौरभ यादव ने दलित युवती सीमा को न्यायालय के सभी दस्तूर दिखाए फिर अपने साथ उसे न्यायालय ले गया। वहां के बारे में बताते हुए अपने चैम्बर में बैठाया। फिर एक मीटिंग की बात कहकर उस दलित युवती को वह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की रनिया चौकी के नज़दीक बने एक होटल में ले गया।
पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
इस दौरान उसने बाहर से कमरा बंद कर दिया गया और अधिवक्ता सौरभ यादव ने उस होटल के कमरे में दलित युवती को अपनी हवस का निवाला बनाया। भूंखे भेड़िये की तरह टूटे अधिवक्ता से अपनी इज्जत बचाने के लिए युवती चीखती रही लेकिन उसकी चीखों ने बंद कमरे की चाहर दीवारों में ही दम तोड़ दिया। अपनी हवस की प्यास बुझाकर अधिवक्ता सौरभ यादव युवती सीमा को उसी बदहवास हालत में छोड़कर वहां से चला गया। जिसके बाद रोते बिलखते अपने टूटे ख्वाबों के टुकड़े लिए सीमा ने अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुयी घटना को बयां किया। पुलिस ने सीमा का मेडिकल कराकर आरोपी सौरभ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी सौरभ यादव अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। बरहाल पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
Published on:
02 May 2018 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
