
विवाद के बाद दंपति ने खेत पर पी लिया कीटनाशक दवा, पति की मौत एवं पत्नी की हालत नाजुक, रेफर
कानपुर देहात-जिले के सट्टी थाना क्षेत्र के ढिकची गांव में देर शाम पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पहले पति ने कीटनाशक पी लिया। पति का यह कारनामा देख पत्नी ने भी कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उन्हें राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां पति की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत देख चिकित्सक ने पत्नी को कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र के ढिकची गांव में किसान मेवालाल एवं उनकी पत्नी रामश्री के साथ कुछ कहासुनी हो गई। दरअसल दोनों खेत में खड़ी मक्का की फसल में कीटनाशक दवा डालने गए थे। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर मेवालाल ने कीटनाशक दवा पी ली और हालत बिगड़ गई, जिससे वो वहीं खेत पर गिर गए। यह देख रामश्री ने भी कीटनाशक पी लिया।
ग्रामीण दोनों को पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मेवालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामश्री को पहले जिला अस्पताल रेफर किया। हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना से बेटे मोहित तीन विवाहित बेटियों रिकी देवी, बबली व लक्ष्मी का रो रो-कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष धर्मेद्र मलिक ने बताया कि आशंका है कि विवाद होने के कारण दंपती ने यह कदम उठाया। विवाद क्या था यह पता नहीं चल सका है।
Published on:
01 Sept 2020 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
