
Lok Sabha elections 2024
Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को यूपी में बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कानपुर से विधायक रहे अजय कपूर आज कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे। बता दें, अजय कपूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। साथ ही पार्टी ने उन्हें बिहार के सह प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी थी। अजय कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के बायो से कांग्रेस हटा दिया है। चर्चा यह भी थी कि कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कानपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहती थी।
बता दें, अजय कपूर साल 2002 से 2017 के बीच कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से 3 बार विधायक रह चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सपा के साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ रही है। यूपी में कांग्रेस 17 और सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें, सपा ने अब तक 31 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
Published on:
13 Mar 2024 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
