10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की बैठक में नहीं शामिल होंगे अमित शाह, सीएम-प्रदेश अध्यक्ष संगठन के साथ करेंगे मंथन

भाजपाई भी इनसे निपटने के लिए भौंती के पीएसआईटी कॉलेज में कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 11 व 12 अक्टूबर को करने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Amit Shah

Amit Shah

कानपुर. यूपी नगर निगम चुनाव की आहट मिलते ही सभी राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं और भाजपा को पटखनी देने के लिए रणनीति बना रहे हैं। वहीं भाजपाई भी इनसे निपटने के लिए भौंती के पीएसआईटी कॉलेज में कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 11 व 12 अक्टूबर को करने जा रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ रहे थे, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया, जिसकी औपचारिक सूचना मंगलवार शाम को पार्टी ने प्रेस रिलीज कर दी।

मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने को लेकर कोई बयान पार्टी की तरफ से नहीं आया और न ही प्रोटोकॉल आया। हां इतना जरूर था कि उनके आने की चर्चा थी। बैठक में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ ही कानपुर-बुंदेलखंड के पदधिकारी शामिल होंग। वहीं 12 को सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे और निकाय के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे।

दो दिन तक कानपुर से चलेगी सरकार

कानपुर के पीएसआईटी कॉलेज परिसर में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक 11 व 12 अक्टूबर को होने जा रही है। भाजपा के मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय ने बताया कि संगठन के करीब 470 पदाधिकारियों के साथ ही यूपी सरकार के करीब 30 से 40 मंत्री कार्यसमिति की बैठक में मौजूद रहेंगे। यहां पर हमारे प्रदेश अध्यक्ष निकाय चुनाव के साथ ही संगठन के काम-काज पर विस्तार से चर्चा करेंगे। जानकारों की मानें तो मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई टीम का गठन कर सकते हैं। साथ ही यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों को संगठन पर लाया जा सकता है।

12 को आएंगे सीएम, पदाधिरियों के साथ करेंगे बैठक

सूबे की सरकार 12 अक्टूबर को कानपुर से ही चलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ यहां प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होंगे। 11 को होने जा रही प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सहित पूरे आयोजन की रूपरेखा तय कर ली गई है। मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 12 अक्टूबर को कानपुर आएंगे। सीएम यहां पर कानपुर-बुंदेलखंड के 10 जिलों के संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाएं जमीन पर जा रही हैं कि नहीं इस पर उनसे राय लेंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्धारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाए जाने की बात कहेंगे।

11 को आएंगे प्रदेश अध्यक्ष, चार सत्रों में होगी बैठक

मोहित पांडेय ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय 11 अक्टूबर को कानपुर आ जाएंगे। वह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। पीएसआइटी में होने जा रही कार्यसमिति में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा सहित पूरी कैबिनेट शामिल होगी। कार्यसमिति चार सत्रों में होनी है। एजेंडे के मुताबिक गत कार्रवाई की पुष्टि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की समीक्षा, स्थानीय निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव पर चर्चा, राजनीतिक प्रस्ताव और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होगी।