8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरिफ और सारस की दोस्ती में आया नया मोड़, कानपुर चिड़िया घर पहुंचे सपा विधायक, बोले- बाड़े में लगा दो यह तस्वीर

यूपी में आरिफ के सारस को लेकर राजनीति हो रही है। अखिलेश यादव सारस को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं।तो वहीं उनके विधायक आरिफ का पोस्टर लेकर कानपुर चिड़िया घर पहुंच गए।

3 min read
Google source verification
Arif and Saras friendship

सपा विधायक आरिफ और अखिलेश यादव की तस्वीर लेकर पहुंचे चिड़िया घर

अमेठी के आरिफ गुर्जर और सारस के दोस्ती की इन दिनों चर्चा है। सारस को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार बीजेपी पर हमलावर है। शनिवार को सारस को कानपुर के चिड़िया घर में 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया है। सारस नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ के डॉक्टर और कर्मचारियों की निगरानी में है। सारस के खाने के लिए मेन्यू बनाया गया है।

खबर आ रही है कि चिड़िया घर में आरिफ के सारस ने खाना पीना छोड़ दिया है। ऐसी खबर सुनकर कानपुर के आर्यनगर विधानसभा सीट से विधायक अमिताभ वाजपेई अपने समर्थकों के साथ कानपुर चिड़ियाघर पहुंच गए। विधायक ने जू के डॉयरेक्टर को सारस के लिए खाना और दाना दिया है। इसके साथ ही आरिफ की तस्वीर को बाड़े में लगाने की मांग की। विधायक का कहना है कि ये आरिफ का पोस्टर सारस को दिखा दो तो शायद वो खाना खाने लगे।

बाड़े में आरिफ का पोस्टर लगाने की मांग

सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने कहा कि आरिफ और सारस की दोस्ती देखने के लिए अखिलेश यादव गए थे। इसके बाद से ही आरिफ से सारस को छिन लिया गया। सारस को अब चिड़िया घर में ले आया गया है। हमें पता चला कि सारस भोजन-पानी नहीं कर रहा है। मुझे लग रहा है कि सारस इस कैद को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उसे जो भोजन प्रेम से घर में मिलता रहा है। इसके साथ ही वो अपने दोस्त आरिफ को देखने के लिए तड़प रहा होगा। मेरी मांग है आरिफ की तस्वीर बांडे में लगा दी जाए तो शायद वह खाना खाने लगे।

यह भी पढ़ेें: बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर दूसरे दिन ही बैकफुट पर आई सरकार, सीएम योगी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

"पक्षी को बंदी ना बनाया जाए"

अमिताभ वाजपेई ने कहा कि हमने जू के डॉयरेक्टर को जो खाने पीने की चीजे दी हैं। वह नियमों में आती हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार राजनीतिक रूप से नेताओं को अंदर कर रही थी, लेकिन पक्षियों को बंदी नहीं बनाए।

जू के डायरेक्टर को सारस के खाने का पदार्थ देते हुए विधायक अमिताभ बाजपेई IMAGE CREDIT: twitter

सारस से मिलने गए थे अखिलेश यादव

अमेठी जिले के मंडखा निवासी आरिफ सारस से दोस्ती करने की वजह से सुर्खियों में आए। आरिफ और सारस का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद दोनों की दोस्ती देखने के लिए करीब से जाने के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच मार्च को आरिफ के घर पहुंच गए। आरिफ और सारस के साथ की तस्वीरों अखिलेश यादव ने ट्विटर भी शेयर की।

ट्विटर पर शेयर की थी जानकारी

अखिलेश यादव के ट्विटर पर जानकारी शेयर के बाद से ही आरिफ की मुश्किलें बढ़ने लगी। नौ मार्च को उप प्रभागीय वनाधिकारी ने आरिफ को नोटिस जारी कर दिया। अभी नोटिस आरिफ तक पहुंची नहीं थी कि मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर 21 मार्च को राजकीय पक्षी सारस को आरिफ से अलग कर रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार पहुंचा दिया गया।

कानपुर में है सारस क्वारंटाइन

22 मार्च को खबर आई की सारस गायब हो गया है। इसके बाद सारस समसपुर पक्षी विहार से कुछ दूर बिसंईया गांव में मिला और उसे वापस पक्षी बिहार लाया गया। 25 मार्च को सारस को कानपुर के प्राणि उद्यान ले जाया गया है जहां पर उसे क्वारंटाइन कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी देखभाल कर रही है।

यह भी पढ़ेें: आरिफ के दोस्त सारस को मिला नया ठिकाना, अब इस चिड़िया घर में किया गया शिफ्ट