5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेल्फी के चलते दूल्हा-दुल्हन के बीच जंग, आधा दर्जन से ज्यादा बराती-जनाती घायल

दूल्हे की बहन के साथ अपनी सेल्फी ले रहा था युवक, विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया रानू

2 min read
Google source verification
kanpur

कानपुर, बर्रा थानाक्षेत्र स्थित एक गेस्टहाउस में बारात आई थी। बरातियों का स्वागत जनाती कर रहे थे। सभी रश्म पूरी होने के बाद जयमाले के दौरान सेल्फी के कारण एकाएक मारपीट शुरू हो गई। स्टेज में बैठे दूल्हे की नजर जैसे ही पिट रहे बरातियो ं पर पड़ी तो वह आग बबूला हो गया और माला को फेंक लड़की पक्षवालों पर टूट पड़ा। इस दौरान पिता को पिटता देख दुल्हन भी जंग में कूद पड़ी और अपने होने वाले पति के गालों पर कई कन्टाप जड़ दिए। इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया और दोनों पक्ष़्ां को थाने ले गई। पुलिस के चलते दोपहर दोनों पक्षों ने समझौता किया और तब कहीं जाकर विवाह हो पाया।

लड़का दूल्हे की बहन के साथ करने लगा अभद्रता
बर्रा निवासी अखिलेश कुमार की पुत्री पूनम का विवाह नीरज पुत्र रमेश से तय था। बरात बर्रा स्थित गेस्ट हाउस पहुची सब कुछ अच्छा चल रहा था। जयमाल के बाद रिस्तेदारों ने फ़ोटो खिंचवाना शुरू किया। इस दौरान दुल्हन पूनम के साथ सेल्फी खिंचाने एक लड़का आया जिसकी हरकतें दूल्हे की बहन को अशोभनीय लगा। उसने लड़के को पकड़ कर किनारे कर दिया । लड़का दूल्हे की बहन के साथ अभद्रता करने लगा और अपने मित्रों के साथ मिलकर दूल्हे के पिता व भाई के साथ मारपीट करने लगा। अपने पिता को पिटता देख दूल्हा स्टेज से छलांग लगाकर दुल्हन के भाई को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। वहां मौजूद जनातियों ने जैसे पिट रहे लड़के को देखा तो वह भी दूल्हे के अलावा बरातियों पर हॉकी से हमला बोल दिया। जिससे खुशियों का माहौल दंगल में बदल गया और दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गयी।
दूल्हन के चचेरे भाई खीच रहा था सेल्फी
दूल्हे के पिता ने बताया कि जयमाले के बाद बेटा और बेटी बहू के साथ स्टेज पर बैठे थे। इसी दौरान दुल्हन का चचेरा भाई स्टेज पर आ गया और मेरी बेटी की सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान उसने गलत हरकत कर दी, जिससे बेटी उसको स्टेज से नीचे उतार दिया। इसी से नाराज होकर बहू के भाई ने अपने अन्य साथियों के साथ हमें पीटने लगा। बवाल बढ़ता देख हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही सेल्फी खींचने को रानू को हिरासत में ले लिया । एसपी साउथ अशोक कुमार ने बताया कि सेल्फी खींचने को लेकर पूरा हंगामा शुरू हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है।
जेल जाने के डर से लिए सात फेरे
मारपीट के बाद दूल्हे ने विवाह करने से इंकार कर दिया। जिस पर दुल्हन के पिता ने एतराज जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंप दी। जेल जाने के डर से दूल्हा सात फेरे लेने को राजी हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर गेस्हाउस पहुंची और आनन-फानन में विवाह की रश्म अदा करवाई। दूल्हे के पिता ने कहा कि आरोपी रानू शादी में खलल डालना चाह रहा था। जैसे ही उसे मौका मिला उसने गलत हरकत कर दी। वहीं लड़की के पिता ने बताया कि मेरे दमाद ने ही मुझ पर लाल-घूसें बरसाए। बावजूद हम अपनी बेटी की शादी उसके साथ कराना चाहते थे। लेकिन वह तैयार नहीं हुए, इसी के कारण हमें पुलिस का सहारा लेना पड़ा।