7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIT Kanpur में नौकरियों की बहार, मुंबई-मद्रास पिछड़ गए

आईआईटी कानपुर ने नौकरी देने के मामले में खुद को बाकी संस्थानों से बेहतर साबित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:13 PM IST

लखनऊ. आईआईटी कानपुर ने नौकरी देने के मामले में खुद को बाकी संस्थानों से बेहतर साबित किया है। देश के सभी आईआईटी संस्थानों में इन दिनों प्लेसमेंट चल रहे हैं। पहले दिन आईआईटी कानपुर के पास सबसे ज्यादा जॉब ऑफर आए। इस बार आईआईटी बॉम्बे के आगे रहने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन सबसे ज्यादा प्लेसमेंट आईआईटी मद्रास के छात्रों का हुआ है। प्लेसमेंट के लिहाज से पहला दिन सबसे अहम माना जाता है। इस मामले में आईआईटी कानपुर सबसे आगे रहा।

प्लेसमेंट के मामले में आईआईटी कानपुर सबसे ऊपर

जानकारों का मानें तो पहले दिन सभी टॉप की कंपनियां नौकरी के लिए छात्रों को चुनती हैं। इस बार प्लेसमेंट के पहले दिन इंटेल ने आईआईटी कानपुर से 59 बच्चों को चुना। आईआईटी कानपुर के प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर श्याम नायर की मानें तो टॉप कंपनियों ने पहले दिन ज्यादातर आईआईटी कानपुर के छात्रों को चुना। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनियों की पहली पसंद आईआईटी कानपुर ही है। इसके अलावा बाकि संस्थानों की तुलना में आईआईटी कानपुर के छात्रों ने रजिस्ट्रेशन भी कम करवाया था। इसके मायने ये हैं कि प्लेसमेंट के मामले में आईआईट कानपुर का प्रतिशत भी बेहतर रहा।

रजिस्टर्ड छात्रडोमेस्टिक ऑफर इंटरनेेशनल ऑफर


आईआईटी मद्रास(1,100)- 720 - 22
आईआईटी बॉम्बे(1,700) - 673 -60
आईआईटी खड़कपुर(1900)- 600 -26
आईआईटी रुड़की(1325) - 595 -13
आईआईटी कानपुर(925) -508 -18
आईआईटी दिल्ली (1300) - 500 - 25
आईआईटी गुवाहटी (911)- 400 -8

पांच छात्रों को मिला 1.39 करोड़ रुपये के पैकेज

इस बार आईआईटी कानपुर के पांच छात्रो कों 1.39 करोड़ रुपये के पैकेज का ऑफर दिया गया। 30 से अधिक कंपनियों ने 32 लाख से लेकर 1.39 करोड़ रुपये के पैकेज के आफर दिए गए हैं। अभी तक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने सबसे अधिक पैकेज दिया है। आईआईटी कानपुर में पिछले साल 3 दिसंबर 2016 को के एक स्टूडेंट को सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने डेढ करोड़ रुपए सैलरी का जॉब ऑफर दिया था।

आईआईटी कानपुर में पहले दिन माइक्रोसॉफ्ट ने अपने रेडमंड हेडक्वॉर्टर वाली जॉब्स के लिए आईआईटी के पांच छात्रों को लगभग 1.39 करोड़ रुपये सालाना की सैलरी ऑफर की है। ऊबर टेक्नॉलजीज ने लगभग एक करोड़ रुपये का पैकेज ऑफर किया है। इसी तरह सैमसंग कोरिया ने 96.8 लाख रुपये, अमेरिका की क्लाउड डेटा मैनेजमेंट कंपनी रूब्रिक 74 लाख रुपये तक का पैकेज, टावर रिसर्च 32 से 42 लाख रुपये का पैकेज ऑफर कर रही है। दो दिन में अब तक करीब 375 छात्र-छात्राओं को जॉब का ऑफर मिल चुका है। कंपनियों ने 32 लाख से एक करोड़ 39 लाख रुपये तक का पैकेज ऑफर किया है। हालांकि 50 फीसदी छात्रों को 60 लाख रुपये तक का ही पैकेज ऑफर हुआ है।